नरेंद्र मोदी सरकार में किसानों को मिल रहा सम्मान : अजय शर्मा

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल हमीरपुर के तत्वाधान में आज गौशाला जमली धाम में ग्राम परिक्रमा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पदाधिकारीयो ने गौ पूजा बेल पूजा एवं कृषि यंत्रों का पूजन करके ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारी बलवंत ठाकुर ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया ।

किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में किसानों को उचित मान सम्मान मिल रहा है । किसान की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है । इसमें किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करोड़ों रुपए के ऋणउपलब्ध करवाए जा रहे हैं किसानो की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई गई है। किसान महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है एवं महिलाओं को इसके लिए मानदेय उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिससे महिलाएं किसान के रूप में अपने आप को विकसित कर रही हैं ।

अजय शर्मा ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ 12 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से किया है एवं 12 मार्च तक यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा । इस दौरान कृषि यंत्रों का पूजन किया जाएगा एवं गांव जाकर के किसानों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है । अजय शर्मा ने जिला हमीरपुर के सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वह अपने-अपने मंडल में ग्राम परिक्रमा यात्रा को सफल बनाएं।

अजय शर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा को आम जनता का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है । हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी बलवंत ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई।  इस अवसर पर कांगड़ा बैंक के पूर्व अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया एवं किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू ने भी किसानों के लिए चलाए जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की।  मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा ने आए हो अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संजीवन पटियाल, मंडल महामंत्री प्रमोद पटियाल, संजीव ,काका, राजेंद्र शंभू ,हैप्पी ,हलाना, ओम प्रकाश ,मनोहर लाल मिश्रा ,कैप्टन प्रताप, जगदीश ठाकुर ,रोशन लाल शर्मा ,लेखराज, राजेश दीवान ,कमलेश परमार ,प्रदीप कुमार, टीआर शर्मा दिलेराम राम ,सतीश चौहान ,सतीश उप प्रधान दया सिंह पठानिया एवं कार्यालय मंत्री मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh