धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर
हिमाचल में डॉक्टर की पेन डाउन स्ट्राइक शुरू हो गई है । हड़ताल में डॉक्टर सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक रोगियों को नहीं देख रहे हैं जिसके चलते उपचार एवं चेकअप के लिए आए लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । हड़ताल के पहले दिन प्राइमरी हेल्थ सेंटर जंगल वेरी में रोगियों की लंबी लाइन देखने को मिली ।
लोगों ने सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया और सरकार से मांग करते हो कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं उनकी जो भी मांगे हैं उन्हें सरकार पूरा करें ताकि यह नियमित अपनी सेवाएं दें और लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इलाके के समाजसेवी इंस्पेक्टर सेवानिवृत्ति प्यार चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपना चेकअप करवाने के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर जंगल वेरी में आए थे उनके साथ दर्जनों लोग यहां पर स्वास्थ्य लाभ के लिए पहले ही मौजूद थे लेकिन डॉक्टर की हड़ताल के चलते निर्धारित समय तक उनका उपचार नहीं हो पाया जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि केवल आपातकालीन सेवा में ही यह डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






