भोटा नगर पचांयत में सीवरेज का सपना जल्द होगा पूरा

धर्मपुर एक्सप्रेस। भोटा 

भोटा विश्राम गृह में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए नगर पचांयत के पूर्व प्रधान वकांग्रेस सचिव शरण प्रसाद ने कहा है कि भोटा नगर पचांयत में अब सीवरेज का सपना साकार होने वाला है जो भाजपा सरकार के समय में सीवरेज ट्रिटमेंट प्लान के दो से ढाई कनाल जगह प्रति मरला के हिसाब से 85 हजार रूपये रेट तय हुआ था। जिसे तत्कालीन सरकार ने सिरे से नकार दिया था। अब इसी जमीन को सरकार प्रति मरला 24 हजार 900 अधिग्रहण करने जा रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में सीवरेज की सात वार्डों में पाईप लाईने बिछाई गई और जैसी ही प्रदेश के अन्दर भाजपा की सरकार वनी एक रूपया भी सीवरेज योजना के लिए खर्चा नही किया गया।

शरण प्रसाद ने यहा भी कहा है की भोटा नगर पचांयत में कुछ पर्षादो को फायदा पहुचने के लिए कुछ टैडंर किए गए है। उनके भवनो व करोबार को फायदा पहुचने के लिए सरकार के पैसो का दुरुपयोग किया जा रहा है। कुछ पर्षादो को फायदा पहुचाने के लिए टैंडर किए जा चुके है। कुछ, कार्य धरातल पर उतर चुके है। और कुछ कार्य धरातल पर उतरने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि कल मगलवार के दिन भोटा का एक प्रतिनिधिमण्डल बड़सर के विधायक इन्द्रदत लखन पाल की अध्यक्षता में शिमला मे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलेगा । सीएम के समक्ष ये मांग रखी जायेगी कि भोटा पीएचसी की आपातकालीन सेवाएं बहाल की जाए ताकि नगर पचांयत की जनता स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री से हॉस्पिटल में स्टाफ बढ़ाने के लिए भी चर्चा की जाएगी।

वही इस मौके पर नगर पचांयत के पूर्व प्रधान शरण प्रसाद, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष व मनोनित पर्षाद देशराज शर्मा, पर्षाद बलदेव धीमान, डॉ० ललित मोहन भर्गव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh