धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल में डॉक्टर की पेन डाउन स्ट्राइक मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इस हड़ताल में डॉक्टर सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक डॉक्टर मरीज को नहीं देख पाएंगे । वे केवल आपातकालीन सेवा में ही कार्य करेंगे। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई वचुअल बैठक में फैसला लिया गया है।
संघ के अध्यक्ष राकेश राणा, महासचिव डॉक्टर विक्रम ठाकुर, ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी जिलों के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। हमीरपुर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह डोगरा, महासचिव डॉक्टर वेंकटेश्वर राणौत, कोषाध्यक्ष पंकज पठानिया, प्रदेश सचिव डॉ मोहित डोगरा ने भी हिस्सा लिया है ।
डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ एक सप्ताह बीत जाने के उपरांत भी मिनट्स आफ मीटिंग नहीं दिए गए हैं। राज्य केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ चर्चा करने के बाद भी फैसला लिया गया है कि 20 फरवरी से प्रदेश भर के डॉक्टर अपनी मांगों को मनबाने के लिए पेंन डाउन स्ट्राइक शुरू करेंगे ।इस दौरान आपातकाल सेवाओं को प्रभावित नहीं की जाएगी ।संघ की मांगों के लिए पक्ष में समितियां को बनाने की बात की गई है ,लेकिन जो समितियां बनाई गई है ,डेढ़ वर्ष से विभागीय प्रमोशन कमेटी अधिकारी की प्रमोशन करने में असफल रही हैं। ऑनलाइन माध्यम से एससीआर ली जा सकती है, इसके बाद भी डीपीसी के माध्यम से आज तक डीपीसी की पद उन्नति नहीं हो पाई है । रोजगार के इंतजार कर रहे डॉक्टर भी विभाग के सुस्त रवैये के चलते शिकार बनते जा रहे है।
चिकित्साको की सीनियारिटी लिस्ट बनाने के के लिए कमेटी गठित की गई थी, लेकिन 8 वर्ष पूरा होने के उपरांत भी कोई सिनॉलिटी लिस्ट नहीं बन पाई है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




