घुमारवीं से अमृतसर जाने वाली बस की ब्रेक फेल, डिस्पेंसरी की दिवार से टकराई बस

धर्मपुर एक्सप्रेस। भोटा  

एचआरटीसी डिपो बिलासपुर की घुमारवीं से अमृतसर जाने वाली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अघार क्षेत्र में पहुंचते ही बस की ब्रेक फेल हो गई जिस कारण बस को एक डिस्पेंसरी की सुरक्षा दीवार के साथ टकराया गया। हालांकि यहां काफी उतराई है लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षा दीवार से लगाकर रोक लिया। हादसे के दौरान बस में बैठी सवारियों की चीखें भी निकल गई।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर डिपो की घुमारवीं से अमृतसर जाने वाली बस रोजाना की तरह अपने निर्धारित रूप पर गुरुवार के दिन भी निकाली। बस में सवारियां बैठी हुई थी और अग्घार से कुछ दूरी पर अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। यहां पर उतराई होने के चलते बस को रोक पाना इतना आसान नहीं था इसी के चलते चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए बस को एक डिस्पेंसरी की सुरक्षा दीवार से टकरा दिया। इस दौरान सवारियां जरूर डर गई लेकिन किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची। हादसे में सुरक्षा दीवार डैमेज हो गई और बस को भी काफी अधिक नुकसान पहुंचा है।

भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह मौके पर पहुचकर छानबीन मे जुट गए थे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh