धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है ।भारतीय जनता पार्टी की ग्राम परिक्रमा यात्रा के प्रदेश सह संयोजक एवं एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस बयान में बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू करने जा रही है। जिसका शुभारंभ 12 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तर प्रदेश से करेंगे। हिमाचल प्रदेश में भी आज से भारतीय जनता पार्टी ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू करेगी 12 फरवरी को हर जिला मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी का हर वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता एक गांव की परिक्रमा जन सहभागिता के साथ करेंगे । प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर यह कार्यक्रम 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा इस यात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाने का जमा किसान मोर्चा को सोपा गया है । भारतीय जनता पार्टी एवं पार्टी के अन्य मोर्चे भी इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे । अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं का हवन किया है के अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचे हमीरपुर जिला में यह कार्यक्रम पार्टी के जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अजय शर्मा ने हर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाए
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






