कर्ज मुक्ति अभियान को लेकर डीसी हमीरपुर से मिला प्रतिनिधिमंडल

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

धार्मिक एकता ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर से मिला । इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपयुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा । कर्ज मुक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश भर में प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे जा रहे हैं।

 

ट्रस्ट के प्रदेश प्रभारी विनय शर्मा भारतीय ने बताया कि जिस तरह से बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो आम जनता का कर्ज भी माफ होना चाहिए। उन्होंने कहा की रिकवरी एजेंट द्वारा सरकार आरबीआई के नियमों का पालन न करने वालों पर कार्यवाही करना बंद करें । उन्होंने कहा कि पिछले सालों देश में लोग कर्ज से जूझ रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना और सरकार द्वारा समय-समय पर लिए गए अन्य फसलों से ऐसे फैसले हैं जिनमें आम लोगों को करते में डुबो दिया है। उन्होंने कहा कि कर्ज मुक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश में उपयुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंप कर आम जनता की कर्ज माफ करने के लिए ज्ञापन सोपा जा रहा है। ताकि बड़े-बड़े उद्योगपतियों के साथ-साथ आम लोगों के भी करके माफ किया जा सके।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh