धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी के द्वारा करवाए जा रहे संसदीय क्षेत्र स्तर के महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम आज वीरवार को जिला हमीरपुर विधानसभा के तरोपका क्षेत्र में हुए । यहां कुल 40 महिला मंडलों से 700 से अधिक महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा के अध्यक्ष देशराज शर्मा वह भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथियों ने दीप प्रजनन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
महिलाओं ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां इन प्रतियोगिताओं में दी और निर्णायक मंडल का भी कहना है कि यह मुश्किल था कि किसी एक टीम को विजेता किया जाए पर प्रतियोगिता में किसी न किसी टीम को प्रथम व द्वितीय स्थान तो देना ही होता है तो इसी तरह जय दुर्गा महिला मंडल चमनेड प्रथम स्थान पर व महिला मंडल बफडीं की टीम द्वितीय रही।
महिलाओं ने खूब मोदी अनुराग और धूमल पर बने गाने गए वह लोकगीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। देशराज शर्मा ने कहा कि यह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अनूठी पहल है जिससे गांव की महिलाएं इन प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। और अपने लोक संगीत को एक बड़े मंच पर गाकर अपने प्रतिभा दिखा रही हैं। सभी महिला मंडलों को प्रभु श्री राम मंदिर की सुंदर प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिला के महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौहान, जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






