धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
जिला हमीरपुर के गांव नुहाड़ा की रीना देवी पत्नी अनिल कुमार व गांव की महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक पदम चंद से मिला और ज्ञापन सौंपा । रीना देवी ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि मेरे पति फौज में नौकरी करते हैं। मैं अपने परिजनों के साथ घर पर रहती हूं तथा मेरे गांव का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से लगातार मुझे व मेरे परिवार को गाली-गलौच करता है तथा मारने की धमकियां देता है। रीना देवी ने कहा कि गत रात्रि को उक्त व्यक्ति ने हमारे घर के सामने अपनी गाड़ी लगाई तथा मेरे परिवार को गाली गलौच करने लगा। मैंने अपने बरामदा से देखा तो उसके हाथ में दराट था तथा दराट से काटने की धमकियां देने लगा। महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति की शिकायत स्थानीय पंचायत में भी की थी, जहां पर उसने माफी मांग ली थी, परन्तु उसके बाद उसका व्यवहार फिर से वैसा ही हो गया। उक्त व्यक्ति गांव के अन्य लोगों के साथ भी गाली गलौच करता रहता है तथा हम सभी उसके इस प्रकार के वर्ताव से सहमे हुए हैं।
एसपी ने दिए कार्रवाई करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक पदम चंद से जब इस संदर्भ में बात की तो उन्होंने बताया कि रीना देवी का उन्हें शिकायत पत्र मिला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जैसे ही उन्हें यह शिकायत पत्र मिला उन्होंने भी तत्काल पुलिस विभाग को उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी इसमें कसूरवार होगा उस पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






