कांग्रेस गांव की ओर अभियान का सीएम के गृह क्षेत्र से करेंगे आगाज: भारती

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन भारती ने पहली पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे बखूबी निभाएंगे।

 

जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि कांग्रेस जिले में लोकसभा चुनावों को लेकर अभियान चलाएगी। इस अभियान को कांग्रेस गांव की ओर नाम दिया है। सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र से इस अभियान का आगाज होगा। सुमन भारती ने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले जिला में 40 बैठकें प्रथम चरण में होंगी। उन्होंने कहा कि 50 हजार से अधिक लीड कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जिले से दिलाई जाएगी। हमीरपुर से दो दफा पहले भी मुख्यमंत्री रहे, लेकिन जिला की अनदेखी हुई। हमीरपुर और प्रदेश के विकास को सीएम सुक्खू ने गति दी है। उन्होंने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी। 8 फरवरी से ब्लॉक में बैठकों का दौर शुरू होगा।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh