धर्मपुर एक्सप्रेस। बद्दी
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित झाड़माजरी में हिलटॉप कंपनी में भीषण अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी में डियोड्रेंट बनता था। वहीं, कंपनी के अंदर कुछ कामगारों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई । आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। अब तक 32 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें से छह घायलों को उपचार के लिए ईएसआई काठा, दो बद्दी अस्पताल, 19 को ब्रुकलिन अस्पताल तथा पांच को पीजीआई भेजा गया है। अग्निकांड के बाद डीसी सोलन मनमोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






