भारतवर्ष के साथ साथ पूरा विश्व हुआ राममय: धूमल

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

 

भारतवर्ष के साथ साथ आज पूरा विश्व राममय हो गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार को समीरपुर स्थित निवास स्थान पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आयोजित राम पूजन और भजन कीर्तन कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। समीरपुर में आज दिन भर चले भजन कीर्तन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल एवं उनकी धर्मपत्नी शीला धूमल सहित गांव की अन्य महिलाओं पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और मधुर भजनों के साथ राम पूजन किया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान श्री राम की अस्तित्व को नकारने वाले लोगों को उनके महत्व का आभास हो रहा होगा। पूरे देश में जो आज माहौल बना हुआ है साफ झलकाता है कि भगवान श्रीराम इस देश के प्राण आधार हैं। प्रभु श्री राम लाला के भव्य राम मंदिर में विराजते ही उन असंख्य पुण्य आत्माओं की तपस्या बलिदान योगदान सफल हो गया जो दिव्य राम मंदिर का स्वप्न आखों में लेकर कर्म पथ पर सम्पूर्ण समर्पित हो गए थे। आज सम्पूर्ण देश वासियों के रोम रोम पुलकित हो गया है। हम सभी को इस दिव्य दिन का साक्षी बनाने के लिए दिल की गहराइयों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

 

इस अवसर पूर्व मुख्यमंत्री ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को भव्य राम मंदिर में रामलला के विराजने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और यह कामना की है कि उनके आशीर्वाद से देश और तरक्की करे उन्नति के रास्तों पर आगे बढ़े और भारत के विश्व गुरु बनने का सपना जो देश के करोड़ों लोगों की आंखों में बसा है शीघ्र अति शीघ्र पूरा हो।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh