धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
विधानसभा क्षेत्र सदर के विधायक आशीष शर्मा ने सोमवार को ग्राम पंचायत चौकी कनकरी में आयोजित छिंज में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्थानीय कमेटी व जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक ने इस मौके पर कहा कि छिंज मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं और इन्हें संजोए रखना हमारी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक है क्यूंकि इस दिन राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई और हमारा सौभाग्य है कि इस दिन हमें आपस में मिलने का अवसर मिला।

कुश्ती में बल का प्रयोग होता है और पहलवान, हनुमान जी को अपना अराध्य देव मानते हैं जबकि हनुमान जी के ईष्ट देव प्रभु श्री राम हैं। यह संजोग की बात है कि इस पावन दिवस पर सब एकत्रित हुए और इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बने हैं। उन्होंने कहा कि छिंज मेले हमें आपसी मेलजोल और भाईचारे का संदेश देते हैं और हमारी संस्कृति को परिभाषित करते हैं। विधायक ने कहा कि छिंज स्थल पर लोगों के बैठने के लिए स्टेडियम की सीढ़ियां और लखदाता पीर का मंदिर छिंज कमेटी की मांग पर बनवाया गया है और आगे भी छिंज कमेटी की मांग पर सीढ़ियों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने जनता का आशीर्वाद लिया एवं सभी को शुभकामनाएँ दी।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






