जेई की कोचिंग ले रहे बच्चों से डीसी ने की मुलाकात, टेस्ट पास करने के दिए टिप्स

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

जिला हमीरपुर में कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों को जेई और नीट की कोचिंग स्कूलों में दी जा रही है। कोचिंग लेने वाले कुछ बच्चों के साथ डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा ने हमीर भवन में मुलाकात कर पढ़ाई को लेकर कुछ विषयों पर चर्चा की। स्कूलों में जेई व नीट की कोचिंग ले रहे कुछ बच्चों के टेस्ट बीते दिनों करवाए गए थे उसे टेस्ट में अव्वल रहने वाले विभिन्न संस्थान के बच्चों को आज मुलाकात के लिए बुलाया गया था जिसमें डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा ने जेई की परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बच्चों को टिप्स भी दिए व पढ़ाई में आ रही किसी भी तरह की परेशानियों को भी बच्चों से जानने का प्रयास किया । ताकि और अधिक सुविधाएं कोचिंग ले रहे बच्चों को दी जा सके।

 

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत बच्चों को जेई की कोचिंग स्कूलों में दी जा रही है । उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में जेई के टेस्ट होने है । जिसको लेकर आज डीसी हमीरपुर ने जेई की कोचिंग ले रहे बच्चों से मुलाकात कर टेस्ट को पास करने के टिप्स भी दिए ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh