विधायक पुत्र ने अपने पद से त्यागपत्र दिया नहीं बल्कि प्रदेश कांग्रेस हाई कमान ने त्यागपत्र लिया: भाजपा

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर 

सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने विधायक पुत्र द्वारा दिए अपने पद से दिए गए त्यागपत्र पर चुटकी लेते हुए तीखा हमला किया है । उन्होंने कहा कि विधायक पुत्र ने इस्तीफा दिया नही है, बल्कि कांग्रेस हाई कमान ने उनसे इस्तीफा लिया है और यह गाज किस कारण विधायक पुत्र पर पड़ी है इस बात की भी उन्हें पूरी जानकारी है । उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार और सुजानपुर विधायक के बीच क्या खिचड़ी पक रही है इस बात से हर कोई वाकिफ है ऐसे में विधायक पुत्र पर उनकी ही सरकार द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा सोमवार को सुजानपुर मैदान में सेना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया और उस कार्यक्रम में हिमाचल सरकार से कोई भी मंत्री नही आया मात्र एक विधायक जिनकी सरकार में कोई पूछ नहीं वह इस कार्यक्रम में पहुंचे थे ।

 

ऐसे में किसी समय विधायक की संस्था के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री हाजिरी लगाते थे लेकिन मौजूदा में स्थिति यह है कि विधायक तक उनके कार्यक्रम से शामिल होने से कतराने लगे हैं क्योंकि हिमाचल कांग्रेस के मंत्री और विधायकों को इस बात की भनक लग गई है कि की जो सुजानपुर विधायक के साथ किसी भी कार्यक्रम में शामिल होगा फिर वह ना तो घर का रहेगा और ना किसी अन्य स्थान का। सुजानपुर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अपने ही घर में अलग अलग नजर आ रही है ।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh