धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
जिला हमीरपुर के गलोड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 जनवरी को करने जा रहे हैं जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है वहीं मेगा हेल्थ कैंप लगाया जाएगा । जिसमें विभिन्न टेस्ट किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके अग्निहोत्री में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा । उन्होंने कहा कि वही मेगा कैंप आयोजित कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। साथ ही शुगर, बीपी, स्क्रीनिंग , अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट आदि भी किए जाएंगे। मेडिकल कैंप में दवाइयां भी लोगों को निशुल्क दी जाएगी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके अग्निहोत्री ने सभी से इस कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।
आपको बता दें कि सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद पूरे प्रदेश में इसी तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मंत्री,विधायक और खुद मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे ।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






