धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
सुजानपुर टिहरा के करोट पंचायत के अंतर्गत धनोटा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन युवा धनोटा क्लब द्वारा किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने किया। उन्होंने बताया कि खेल खेलने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से विकास होता है जिसके लिए गांव के युवाओं के द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करके मनोरंजन का साधन तो बनी रहे हैं इसके साथ-साथ इन खेलों से निकलने वाले युवा देश के लिए भी खेलते नजर आएंगे।
ज्ञात रहे की इस प्रतियोगिता का आयोजन 13 और 14 जनवरी को लोहड़ी के उत्सव पर हर वर्ष युवा क्लब के सदस्यों द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता करवा कर मनाया जाता है। जिसके लिए युवा क्लब द्वारा एंट्री फीस 900 रखी गई है मैच सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 3:30 बजे तक आयोजन किया जाता है ।
इस प्रतियोगिता में जीतने पर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने जीतने वाले प्रथम टीम को 5100 देने की घोषणा की है। जिसमें सुरेंद्र सिंह को जॉनी , गांधी और लंबू ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही वही सुरेंद्र सिंह डोगरा के साथ उनकी पत्नी श्वेता सिंह उपस्थिति रही। वही फाइनल मैच लमरेडा 3100 ईनाम जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है,और डॉक्टर डोगरा ने प्रवंधक रमेश का इस आयोजन के लिए साधुबाद किया और धन्यवाद किया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






