शालिनी ठाकुर ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में झटका प्रथम स्थान

धर्मपुर एक्सप्रेस। भरमौर

 

ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य स्तरीय कला उत्सव का समापन संस्कृति सदन कांगनीधार में किए गया। इस उत्सव में एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर ने मुख्यतिथि के रूप में सिरकत की। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 256 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन की छोटे से गांव सिरडी के छात्रा ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में अपनी पाठशाला का नाम रोशन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूलन की शालिनी ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पंचायत व पाठशाला का नाम रोशन किया है ।

मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव के एकल पहाड़ी लोक नृत्य में ग्राम पंचायत पूलन के सिरडी गांव की शालिनी ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल कर पुरी पंचायत व ब्लॉक भरमौर में ख़ुशी की लहर छायी हुई है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पूलन की प्रधान अनिता कपूर ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने पर शालिनी ठाकुर को बधाई दी है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh