धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
टौनी देवी के नजदीक नुहाड़ा गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी हमीरपुर से मिला । पानी की समस्या को लेकर ये प्रतिनिधि मंडल पहुंचा हुआ था । लोगों का कहना है कि पिछले 6 महीने से उनके नलों में पानी नहीं आ रहा है अब रिश्तेदार भी उनके घरों में आने से कतराने लगे हैं। अगर पानी की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं निकल गया तो चक्का जाम किया जाएगा। महिला मंडल प्रधान वंदना कुमारी के अलावा उप प्रधान शकुंतला, सचिव पूनम, लता, सावित्री, कमला ,प्रमिला, हेमलता, अंजू किरण, रीता ,चंचला सहित कई महिलाओं का कहना है कि जो टैंक बनाया गया है वह आधा ही भर रहा है पानी छोड़ने वाले को जब प्रॉपर पानी देने की मांग उठाई जाती है तो वह कहता है कि डीसी के पास गए थे वहां से ही हल होगा।
महिलाओं का कहना है कि जो खात्रीयों पानी से भरी गई थी वह भी अब खाली हो चुकी है । टैंको में पानी नहीं है और उन्हें इसके कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीसी को एक शिकायत पत्र भी सौंपा जिसमें मांग उठाई गई है कि उनकी समस्या जल्द से जल्द की जाए । नहीं तो वह मेंन रोड पर चक्का जाम कर देंगे। वही जो इस स्कीम से पानी छोड़ता है उसे कर्मचारियों को भी यहां से तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए क्योंकि वह मनमानी कर रहा है। डीसी ने इन लोगों की शिकायत के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इन की समस्या जल्द से जल्द हल करें।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






