धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हमीरपुर बस स्टैंड के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दी। बाइक सवार अणू की तरफ जा रहा था वहीं महिला बस स्टैंड के सामने रोड क्रॉस कर रही थी। जैसे ही महिला रोड क्रॉस कर रही थी वैसे ही तेज रफ्तार बाइक चालक की चपेट में आ गई। महिला को हल्की चोटें आई है तो वही बाइक सवार भी घायल हुआ है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर वहां इकट्ठी हुई भीड़ को हटाया। वहीं यातायात को भी बहाल किया गया। महिला से बातचीत कर पुलिस कर्मियों ने घायल महिला और घायल बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर उपचार के लिए रवाना किया।

आपको बता दें कि शाम के समय बस स्टैंड हमीरपुर के पास लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है। इस समय सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों से भी लोग अपने घरों की ओर रवाना होते हैं। इसलिए यहां ज्यादा भीड़ रहती है। गनीमत यह रही की जब यह हादसा हुआ उसे समय कोई बड़ा वाहन सड़क से गुजर नहीं रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घायल महिला व बाइक सवार को उपचार के लिए राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






