धर्मपुर एक्सप्रेस ब्यूरो। ज्वालामुखी
ज्वालामुखी युवा कांग्रेस की बैठक जिला युवा कांग्रेस महामंत्री नीरज शर्मा की अध्यक्षता मे की गई। बैठक मे 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने रणनीति बनाई और बूथ स्तर पर युवा कांग्रेस को मजबूत करने ओर बूथ कमेटिया गठित करने का निर्णय लिया गया। नीरज ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर युवा कांग्रेस ने कमर कस ली है। आने वाले लोकसभा चुनावों मे प्रचंड बहुमत से देश के अंदर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
- विधायक संजय रतन के विकास कार्यों और कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुँचाना युवा कांग्रेस का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि विधायक संजय रतन के द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यों और कांग्रेस की विकास की नीतियों को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के घर द्वार पहुँचाने का कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि बूथ स्तर युवा कांग्रेस को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओ को ब्लॉक स्तर पर युवा कांग्रेस मे अहम जिम्मेदारिया दी जाएंगी। बूथ स्तर पर बेहतरीन कार्य करने वाले युवाओ को विधायक संजय रतन से सम्मानित करवाया जायेगा। उन्होने कहा कि देश की जनता भाजपा की केंद्र सरकार की जंनविरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार ने तंग आ चुकी है। केंद्र भाजपा सरकार ने नौकरियो के नाम पर युवाओ को ठगने का काम किया है।
इस मौके पर युवा अध्यक्ष राज राणा, उपाध्यक्ष सादिक, महासचिव सुनील, बबलू, लवली पंत, रविंदर कुमार, अजय, मुकेश, प्रिंस, रिंकू, मनोज, विशाल, ऋषव, अभिषेक, साहिल, जोनी, शिवा, गौरव, मोनू, राकेश, मनदीप, राहुल, रोहित, काला आदि मौजूद रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






