खेल संवाददाता हमीरपुर
पढ़ाई के साथ खेलों में अग्रणी ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल की छात्रा स्निग्धा ठाकुर ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 53 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अपना स्थान राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में पक्का किया।

स्निग्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती प्रतियोगिता में सभी विपक्षी पहलवानों को पटखनी देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना चयन पक्का किया। जैसे ही स्निग्धा के राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित होने का समाचार स्कूल में मिला स्कूल का वातावरण आनंद में हो गया और सभी बच्चों ने और अध्यापकों ने जोरदार तालियां बजाकर इस बधाई संदेश का स्वागत किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या डॉ सुमन लता ने स्निग्धा की उपलब्धि पर उसे बहुत-बहुत बधाई दी तथा उसके कोच एवं उसके माता-पिता को उनकी बेटी की उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विकास दीक्षित भी उपस्थित रहे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






