हमीरपुर।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि रक्त दान करने के लिए नौजवानों में होड़ लगी हुई है कई बार समय पर जरूरतमंद मरीजों को खून नहीं मिल पाने के कारण उनकी मौत हो जाती है सभी को रक्तदान करने के लिए बड़ी संख्या में आगे आना चाहिए यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार ने यहां पत्रकार वार्ता में कहीं ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा आई है ऐसे में सभी को बयान बाजी करने की बजाय जो आपदा से प्रभावित परिवार हैं उनके सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी को सामान्य घड़ी ना समझ कर एक दूसरे पर उंगली उठाने की बजाए एक जुटता से होकर सहयोग करने की जरूरत है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार केंद्र से कितनी राशि आई इसको लेकर अलग-अलग आंकड़े पेश कर रहे हैं लेकिन केंद्र से अब तक 1000 करोड़ की राशि आ चुकी है और सर्वे टीमों ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर अपने सर्वे किए हैं अब उनकी रिपोर्ट के आधार पर और भी राशि केंद्र से आनी है।
धूमल ने कहा कि मौसम खराब हो रहा है और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का काम शुरू हो गया है इससे पहले जो उजड़े हुए परिवार हैं उनका पुनर्वास का प्रबंध करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदरी है। केंद्र में विपक्षी दलों की ओर से सनातन को लेकर की जा रही बयान बाजी पर धूमल ने कहा कि सनातन का अर्थ परमानंद सनातन सत्य पहले या आज कल भी सनातन रहेगा सनातन मिटाने के लिए पहले भी बाहर से कई ताकते आई और वह खुद ही मिट गई यह सनातन अनंत है और अमर रहेगा।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






