हमीरपुर।
ग्राम पंचायत भरनांग के उप प्रधान सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर सदर थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ एक सड़क में गाडी लगाने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। सुरेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि पूर्व प्रधान अश्वनी कुमार ने फोन पर सूचित किया कि ब्रहम्णी गांव के संदीप नन्दा ने ब्रहम्णी मे लिंक सड़क पर अपने घर के पास अपनी गाडी कार को बीच सडक में लगाकर सड़क रोक दी है वह जल्दी जाएं ।
सुरेंद्र शिकायत में आगे कहा है वह उसी समय गांव ब्रहम्णी पहुंचा तो देखा कि मौका पर गांव के कुछ लोग खड़े थे और संदीप नन्दा व उसके बेटे अशीष नन्दा ने अपनी गाड़ी बीच सडक पर आर- पार करके लगा रखा था किसी बात को सुनने को तैयार न था उसे समझाने की कोशिश की लेकिन सन्दीप नन्दा व अशीष नन्दा ने उन्हें भी गाली गलौच करके जान से मारने की धमकियां देने लगे । उन्होंने इनके खिलाफ विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






