ट्रांसफर के लिए 40 किलोमीटर की दूरी घटाकर 25 किलोमीटर करे सरकार: विकेश कौशल

हमीरपुर।

हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला हमीरपुर ट्रांसफर के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक तय दूरी के आदेशों का स्वागत करता है परंतु संघ यह मांग करता है कि इस दूरी को 40 किलोमीटर से घटाकर 20 से 25 किलोमीटर के दायरे तक सीमित किया जाए ताकि कर्मचारियों को स्थानांतरण कराने में किसी प्रकार का कोई गुरेज न हो। बता दे कि कर्मचारियों में बहुत सी महिला कर्मचारी भी राज्य में अपनी सेवाएं विभिन्न पदों पर दे रही है जिनके लिए 40 किलोमीटर की दूरी कतई तर्कसंगत नहीं है। संघ मुख्यमंत्री तथा सरकार से अनुरोध करता है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाए ताकि अधिसूचना जारी होने से पहले कर्मचारी हित में सरकार एक नया आयाम स्थापित करे।

संघ ज़िला अध्यक्ष विकेश कौशल , सचिव रविंद्र, वित सचिव विपन, मीडिया सचिव राजेश गौतम तथा गलोड ब्लॉक अध्यक्ष अतुल शर्मा ,भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बरवाल, हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार, नादौन ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह व बिझडी ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि इस मुद्दे में हस्तक्षेप करें ताकि कर्मचारियों के साथ न्याय हो सके।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh