संवाददाता शिमला
द हंस फाउंडेशन दिल्ली ऑपरेशन हेड विकास वर्मा ने आज शिमला में हंस फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए माता मंगला एवं भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को मदद मिलेगी।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






