लठियाणी संवाददाता
हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिन से भारी बारिश जारी है। प्रदेश के विभिन्न भागों में भूस्खलन के कारण काफी नुकसान हो रहा है। कई रास्ते भूस्खलन के कारण बंद हैं। आज प्रातः हमीरपुर _उना हाईवे में लठियाणी के समीप चट्टानें सड़क में आने से रोड बंद हो गया है। भारी बारिश के पूर्व अनुमान के फलस्वरूप प्रशासन ने कई जिलों में विभिन्न सरकारी स्कूलों व शिक्षण संस्थानों को 23 _24 अगस्त को छुट्टी घोषित की है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह गैर जरूरी यात्राएं दो दिन के लिए टाल दें और सावधान व सतर्क रहें।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






