हमीरपुर शहरी संवाददाता
भाजपा हमीरपुर मंडल में प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर विक्रम बन्याल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए के सभी शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।
उन्होंने आज जारी बयान में कहा कि मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, जिला अध्यक्ष देसराज शर्मा और मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत शर्मा का धन्यवाद करता हूँ। साथ ही कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केन्द्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, हमीरपुर से पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर और पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से हमीरपुर में संगठन को मजबूती प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा।
बन्याल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत के नेतृत्व में बनी भाजपा की नई टीम एक दूसरे के साथ तालमेल बैठाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर सफलता के लिए कृत संकल्पित है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




