ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम के पूर्व ‘सेंटेनरी’ उपसर्ग जोड़ने पर विचार करने का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के चैतड़ू में एसटीपीआई केंद्र का उद्घाटन किया विश्व मत्स्य दिवस पर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम, मत्स्य विविधता और जलीय संरक्षण पर विशेषज्ञों ने साझा किए शोध अनुभव रॉयल्टी चोरी के आरोपों से घिरे विधायक को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए : विवेक कटोच राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ने बणी और कोट में विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ने बणी और कोट में विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

 राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शनिवार को सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट में चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत आयोजित सेमिनारों की अध्यक्षता की।

इस दौरान विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद करते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में नशा एक बहुत ही गंभीर समस्या बन चुकी है और युवा पीढ़ी को इसके जाल से बचाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बहुत ही सख्त और प्रभावी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान शुरू करके इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने खेल गतिविधियों के लिए अलग से 11.56 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है।

नरेश ठाकुर ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान-2026’ में राज्य, जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में लाखों के ईनाम रखे गए हैं। राज्य स्तर पर विजेता टीमों को 31 लाख रुपये, उपविजेता को 21 लाख और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को 11 लाख रुपये तक के ईनाम दिए जाएंगे। जिला स्तर पर पहले तीन स्थानों के लिए क्रमशः 2 लाख, डेढ़ लाख और एक लाख रुपये के ईनाम मिलेंगे। उपमंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में भी 51 हजार, 41 हजार और 31 हजार रुपये के ईनाम रखे गए हैं। क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती और रस्साकशी की इन प्रतियोगिताओं में 15 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां 30 नवंबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

नरेश ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ बहुत ही सख्त कार्रवाई कर रही है और इन्हें सलाखों के पीछे भेजने के साथ-साथ इनकी संपत्ति जब्त की जा रही है। अभी तक ऐसे लोगों की करोड़ों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि नशे के धंधे में संलिप्त लोगों की पुलिस से सीधी शिकायत के अलावा टॉल फ्री नंबर 112 और ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ ऐप पर भी सूचना दी जा सकती है। इन पर सूचना देने वाले लोगों के नाम पूरी तरह गुप्त रखे जाते हैं।

सेवन स्टार स्कूल बणी में आयोजित कार्यक्रम में राज्य नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर, स्कूल के एमडी संदीप कंवर, प्रधानाचार्य सोनल कंवर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बलवंत सिंह, अनिल कुमार, अरविंद धीमान, राकेश कुमार, रेखा, गीता, सुभाष चंद, श्याम सिंह और अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh