धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
जिला परिषद चुनाव में जंगल रोपा वार्ड से प्रत्याशी अवनीश लोहिया ने बकारटी में डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट मांगे। लोगों का भी भरपूर समर्थन अवनीश को मिल रहा है ।
अवनीश ने अपना प्रचार प्रसार अभियान ओर तेज कर दिया । अपने समर्थकों संग घर घर जा कर अपनी प्राथमिकताएं बताई जा रहे हैं जिससे लोगो का भी भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।
अवनीश लोहिया ने कहा कि आज बकारटी में डोर टू डोर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जनता से कोई बड़े वादे या झूठे सपने दिखाकर लालच नहीं देंगे। वे हमेशा जनता के हित के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे। लोगों के काम करवाए।
अवनीश लोहिया ने जनता से अपील की कि उनका चुनाव चिह्न टेबल फैन है। टेबल फैन पर मोहर लगाकर अपने कीमती वोट से उन्हें विजय बनाएं और वार्ड के विकास में भागीदार बनें।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




