मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता था, हूं और मरते दम तक रहूंगा : अनिल कुमार 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हमीरपुर विधानसभा की जंगल रोपा जिला परिषद वार्ड इस समय हॉट सीट बन चुकी है।

जंगल रोपा वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अनिल कुमार ने जारी प्रैस नोट में कहा कि मैं जनता का कैंडिडेट हूं जनता द्वारा मुझे इलेक्शन में खड़ा किया गया है और जिस पंचायत में भी जा रहा हूं। वहां जनता का भरपूर आशीर्वाद व समर्थन मुझे मिल रहा है।

अनिल कुमार ने बताया कि जिला परिषद का इलेक्शन किसी भी पार्टी का नहीं होता है। यह जनता का इलेक्शन है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी का नाम ले कर जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जिला परिषद का इलेक्शन पार्टी के नाम पर लड़ा जाना होता तो यह इलेक्शन भी पार्टी सिंबल पर होते परंतु ईसा कुछ भी नहीं है।

अनिल कुमार ने कहा कि कुछ लोग भ्रांतियां फैलाने का काम कर रहे हैं कि अनिल को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है । परंतु जिन लोगों ने हड़बड़ाहट में आ कर ईसा काम किया वो व्यक्ति मुझे पार्टी से निष्कासित करने के अधिकृत ही नहीं है।

अनिल कुमार ने कहा कि बचपन से ले के आज तक भारतीय जनता पार्टी का दिल लगा कर पूरी मेहनत से काम किया है और मरते दम तक भारतीय जनता पार्टी का काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में यह बोखलाहट दिखा रही है कि विरोधी सदमे में आ गये हैं।

अनिल कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनका चुनाव चिन्ह ताला चाबी है और ताला चाबी पर मोहर लगा कर जनता एक बार फिर से सेवा करने का मौका दे ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh