धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
तहसील सुजानपुर के भलेठ क्षेत्र के राजस्व मुहाल मिहरपुरा में भवन के निर्माण में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने दो लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से जारी इन नोटिसों में दोनों व्यक्तियों को निर्माण कार्य तुरंत बंद करने और पूर्व में विभाग द्वारा जारी आदेशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों की अनुपालना न करने पर दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh

