धर्मपुर एक्सप्रेस। बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के ऊंची पहाड़ी पर स्थित माता श्री नैना देवी के दरबार में जहां आजकल काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं । वहीं पर आज दिल्ली से आए श्रद्धालु जो की माता के दर्शन करके वापस जा रहे थे अचानक उनका टेंपो ट्रेवल कोला वाला टोबा के पास संनटीना यात्री निवास के पास अनंत्रित होकर सड़क से नीचे लुटक गई। जिससे श्रद्धालुओं को चोटें आई है ।
हालांकि माता रानी की कृपा से किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं है । पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रभारी थाना कोट हरनाम सिंह ने अपनी टीम के साथ घायलों को उपचार के लिए समीपवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा ।
थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि यह श्रद्धालु माता श्री नैना देवी के दर्शन करके वापस जा रहे थे, और टेंपो ट्रेवल में लगभग 15 के करीब लोग सवार थे और तीन-चार छोटे बच्चे भी थे । उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh




