मुख्यमंत्री ने किया ‘शक्ति की राजनीति’ पुस्तक का विमोचन

धर्मपुर एक्सप्रेस। धर्मशाला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लेखक अमर कुमार की पुस्तक ‘शक्ति की राजनीति’ (पॉवर पोलिटिक्स) का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक पॉल एफ. केनेडी के महाशक्तियों के रेखीय पतन के सिद्धांत में संशोधन करते हुए शक्ति-राजनीति के नवीन आयाम प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में अमेरिका, चीन, रूस, भारत सहित अन्य देशों की वैश्विक राजनीति का शोधपरक विश्लेषण किया गया है, जो शोधार्थियों एवं विषय के अध्येताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक अमर कुमार वर्ष 2025 में दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित वैश्विक राजनीतिक परिषद् की अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस में भाग ले चुके हैं। वे अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिषद् के अस्थायी तथा भारतीय राजनीतिक परिषद् के स्थायी सदस्य हैं और वैश्विक राजनीति पर निरंतर लेखन में संलग्न रहते हैं। वे एनएसयूआई के पूर्व महासचिव भी रह चुके हैं।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh