अस्पताल सेवा ने जांचा 163 लोगों का स्वास्थ्य, 57 की रक्तजांच की

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर की पहल अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जिला हमीरपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया ।

जिला हमीरपुर के सुजानपुर, बड़सर, हमीरपुर, विधानसभा क्षेत्रों मे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हुए स्वास्थ्य टीमों ने 59 पुरुषों व 104 महिलाओं सहित कुल 163 लोगों की स्वास्थ्य जांच व 57 लोगों की रक्तजांच की ।

स्वास्थ्य जांच टीमों के डॉक्टरों (डॉ पंकज, डॉ अंजू, डॉ शिवानी) ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच व रक्तजांच कर निशुल्क दवाईयों का वितरण किया ।

स्वास्थ्य जांच के दौरान 18 मरीज उच्च रक्तचाप, 18 मधुमेह, 35 ऑर्थो, व 92 अन्य बिभिन बीमारियों से ग्रसित पाए गए ।

स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉक्टरों ने मरीजों को बिभिन बीमारियों से बचने के उपाय बताते हुए उनको जागरूक भी किया । उन्होंने गर्मी के मौसम मे खान पान की सावधानी बरतने के प्रति जनता को आगाह किया ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh