विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अस्पताल सेवा ने जांचा 844 लोगों का स्वास्थ्य

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर लोकसभा से सांसद अनुराग ठाकुर की पहल अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया ।

जिला ऊना, हमीरपुर बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा व कुल्लू के बिभिन विधानसभा क्षेत्रों मुख्यता सुजानपुर, बड़सर, नादौन, हमीरपुर, ऊना, चिंतपूर्णी, कुटलैहड़, हरोली, कुल्लू, जोगिंदर नगर, सुंदरनगर,घुमारवीं, बिलासपुर, श्री नैना देवी , धर्मपुर, जसवाँ प्रागपुर, चुराह मे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हुए बिभिन टीमों ने 308 पुरुषों व 536 महिलाओं सहित कुल 844 लोगों की स्वास्थ्य जांच व 456 लोगों की रक्तजांच की ।

स्वास्थ्य जांच टीमों के डॉक्टरों (डॉ पंकज, डॉ मनु प्रिया, डॉ सृजन, डॉ अंजू, डॉ पंकज पटियाल, डॉ अंशु, डॉ अशोक, डॉ विजय, डॉ शिवानी, डॉ प्रदीप, डॉ ऊनीषा, डॉ देवेश, डॉ सुनिधि, डॉ शुगुन, डॉ शशांक ) ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच व रक्तजांच कर निशुल्क दवाईयों का वितरण किया ।

स्वास्थ्य जांच के दौरान 104 मरीज उच्च रक्तचाप, 72 मधुमेह, 161 ऑर्थो, 16 गायनी व 491 अन्य बिभिन बीमारियों से ग्रसित पाए गए ।

स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉक्टरों ने मरीजों को विभिन्न मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय बताते हुए उनको जागरूक भी किया । उन्होंने बदलते हुए मौसम मे खान पान की सावधानी बरतने के प्रति जनता को आगाह किया ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh