ब्रेकिंग न्यूज़

मेरा युवा भारत हमीरपुर के तत्वावधान में त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा भारत हमीरपुर “के तत्वावधान में त्रिशा बी.एड. कॉलेज में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल पूनम भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत सभी उपस्थित जनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य पदयात्रा और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने देशभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के अद्वितीय बलिदान पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शहीदों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक पदयात्रा भी निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूनम भारद्वाज को शॉल, टोपी एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने उपस्थित विद्यार्थियों को शहीद दिवस के महत्व, इसके ऐतिहासिक संदर्भ तथा देश के लिए शहीदों के अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh