गैस की कोई कमी नहीं, धैर्य रखें सभी उपभोक्ता, शहीद सुरजीत सिंह गैस सर्विस के संचालक संजीव डढवाल ने की अपील

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

जिला मुख्यालय के भोटा चौक पर स्थित शहीद सुरजीत सिंह गैस सर्विस के संचालक संजीव डढवाल ने एजेंसी के सभी उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि उनकी एजेंसी में इंडेन गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और एजेंसी में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।

संजीव डढवाल ने एजेंसी के सभी उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रांतियों पर विश्वास न करें तथा अपने घरों में या अन्य निर्धारित स्थानों पर ही गाड़ी का इंतजार करके सिलेंडर प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ता अफवाहों एवं भ्रांतियों में विश्वास करके जहां-तहां सिलेंडर भरवाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे लोगांे में अनावश्यक रूप से अफरा-तफरी मच रही है। जबकि, एजेंसी में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। इसलिए, सभी धैर्य रखें और निर्धारित अवधि में निर्धारित स्थानों पर ही सिलेंडरों की गाड़ी का इंतजार करें।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh