तकनीकी विवि के विद्यार्थियों के लिए एआई पर जागरूकता कार्यक्रम

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बीटेक, एमटेक और एमसीए के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम प्रौद्योगिकी विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यार्थियों को एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) कैसे काम करती है, इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। तकनीकी विवि के प्रशिक्षण एवं नियुक्ति अधिकारी (टीपीओ) सेल द्वारा जालंधर की एक निजी कंपनी के विशेषज्ञों को जागरूकता कार्यक्रम में बुलाया गया है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जनरेटिव एआई कैसे काम करना है, के बारे में रोबोट मॉडल के माध्यम जानकारी दी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश शर्मा और टीपीओ डॉ अनामिका रांगडा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि उन्हें नई तकनीक व नवाचार के बारे में जानकारी मिल सके।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh