धर्मपुर एक्सप्रेस। नादौन
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन का दौरा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री वीरवार को लगभग 11:20 बजे हैलिकॉप्टर से अमतर मैदान पहुंचेंगे और तुरंत डिग्री कालेज नादौन के लिए रवाना होंगे।
डिग्री कालेज में वह बहुउद्देश्शीय भवन का शिलान्यास करेंगे और कालेज के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। शाम को वह सेरा के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुबह साढे दस बजे गौना के हैलिपैड से जिला ऊना के बंगाणा क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






