टौणी देवी के पटनौण गांव में पेयजल पाइपलाइन विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर व्यक्ति पर हमला

धर्मपुर एक्सप्रेस। टौणी देवी

टौणी देवी क्षेत्र के पटनौण गांव में मंगलवार सुबह पेयजल पाइपलाइन को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी जा रही है।

स्थानीय निवासी निर्मला देवी ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने गांव की पेयजल पाइपलाइन को तोड़ दिया, जिससे में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

निर्मला देवी का आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी उनके घर में घुस आए और उनके पति देवेंद्र कुमार पर हमला कर दिया। इस हमले में देवेंद्र कुमार घायल हो गए।

घायल देवेंद्र कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल टौणी देवी ले जाया जा रहा है। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh