मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर नव नियुक्त आरटीए सदस्य विवेक कटोच ने जताया आभार

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

नव नियुक्त क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) सदस्य विवेक कटोच ने अपनी पत्नी निशा कटोच के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वह इस दायित्व को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात के दौरान विवेक कटोच ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें आरटीए सदस्य के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाना, सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और आम लोगों को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुचारु बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में आरटीए के माध्यम से नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में वह सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh