तकनीकी विविः बी फार्मेसी के नियमित व री-अपीयर सेमेस्टरों का परिणाम घोषित

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी फार्मेसी के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर सेमेस्टरों की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। ये परीक्षाएं तकनीकी विवि द्वारा दिसंबर व जनवरी माह में आयोजित की थी। बी फार्मेसी के नियमित सेमेस्टरों में पहले सेमेस्टर के 1951, तीसरे सेमेस्टर के 1919, पांचवें सेमेस्टर के 1762 और सातवें सेमेस्टर के 1409 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

जिसमें पहले सेमेस्टर में 1247, तीसरे सेमेस्टर में 1468, पांचवें सेमेस्टर में 1203 और सातवें सेमेस्टर पर 1044 परीक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं। इसके अलावा पहले से आठवें सेमेस्टर तक की री-अपीयर परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया है। वहीं, बी फार्मेसी आयुर्वेद के चौथे और छठे सेमेस्टर के री’अपीयर और फार्मा डी के पहले वर्ष की री-अपीयर का परिणाम भी जारी किया है। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि बी फार्मेसी के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर सेमेस्टरों की परीक्षा में कुल 10639 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें 7072 परीक्षा उतीर्ण हुए हैं, जबकि 3567 को री-अपीयर आई है। बी फार्मेसी के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर सेमेस्टरों का कुल परीक्षा परिणाम 66.47 प्रतिशत रहा है। परीक्षा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh