धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
फोर्टिस अस्पताल, लुधियाना के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा हमीरपुर में एक निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ (ऑर्थोपेडिक) जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आस्था हॉस्पिटल पक्का भरो, हमीरपुर में आयोजित होगा।
इस शिविर में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. संजीव महाजन (डायरेक्टर – ऑर्थोपेडिक्स, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पोर्ट्स मेडिसिन) एवं उनकी टीम मरीजों को परामर्श देंगी।
शिविर में उपलब्ध निःशुल्क सेवाए देगे।
बी पी एवं शुगर की जांच ,हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श घुटनों, कंधों एवं अन्य जोड़ों के दर्द की जांच पुराने जोड़ों के दर्द, सूजन, लिगामेंट चोट एवं बार-बार जोड़ उतरने की समस्या पर सलाह घुटनों में दर्द, चलने में कठिनाई, जोड़ों में आवाज आना, बार-बार सूजन या चोट जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु संपर्क करें:
88726 27305, 95012 99099, 94180 46262
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






