धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
कन्या स्कूल हमीरपुर को मर्ज करने को लेकर स्कूल की छात्राओं और उनके अभिभावकों ने गांधी चौक में रोज प्रदर्शन किया। स्कूल से लेकर गांधी चौक तक छात्राएं नारेबाजी करते हुए पहुंची। उन्होंने मांग की है कि कन्या स्कूल हमीरपुर को सीबीएसई में मर्ज ना किया जाए। बल्कि कन्या स्कूल को को एजुकेशन करते हुए एचपी बोर्ड में ही रहने दिया जाए ताकि जो बच्चे सीबीएसई में नहीं पढ़ना चाहते वह एचपी बोर्ड स्कूल में पढ़ सके क्योंकि कन्या स्कूल हमीरपुर को बाल स्कूल हमीरपुर में मर्ज करने के उपरांत शहर में एचपी बोर्ड मान्यता प्राप्त कोई भी सरकारी स्कूल नहीं रह गया है। अगर ऐसे में बच्चे एचपी बोर्ड में ही शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो शहर से 10 से 12 किलोमीटर दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ेगी।
कन्या स्कूल हमीरपुर की छात्राओं ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई का अच्छा माहौल है वही यहां का स्टाफ थी काफी अच्छा है इसीलिए वह यहां पढ़ाई करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही एचपी बोर्ड में पढ़ाई करते आए हैं और आगे भी एचपी बोर्ड में ही पढ़ना चाहते हैं इसीलिए सीबीएसई बोर्ड का विरोध कर रहे हैं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






