धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के उभरते हुए वीडियो डायरेक्टर और कलाकार सागर लगवाल के यूट्यूब चैनल पर सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘अधूरा शगुन’ रिलीज हो गई है। फिल्म अपनी भावुक कहानी और ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ कड़े संदेश के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। कहानी जो दिल को छू ले विशाल लगवाल द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही (शराब पीकर गाड़ी चलाना) एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को ‘अधूरा शगुन’ बना देती है। फिल्म की मेकिंग KK Studio द्वारा की गई है, जिसमें बेहतरीन विजुअल्स और संगीत का तालमेल देखने को मिल रहा है।
कलाकारों का दमदार अभिनय फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे सागर लगवाल (आर्यन) और मनजीत मन्नू (समीर) के अभिनय की काफी प्रशंसा हो रही है। साथ ही काजल (प्रिया) और वर्षा (प्रिया की माँ) ने अपनी भूमिकाओं से कहानी में जान फूंक दी है।
समाज के लिए एक बड़ी पहल फिल्म की टीम ने हेल्थ केयर सेंटर, गलौर और विजय ठाकुर (बालोह) के विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। डायरेक्टर विशाल लगवाल का कहना है कि हमारा उद्देश्य केवल फिल्म बनाना नहीं बल्कि हिमाचल और पूरे देश के युवाओं को यह समझाना है कि आपकी एक गलती पूरे परिवार की सज़ा’ बन सकती है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






