धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों मे घर द्वार पर जनता को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलबद्ध करवा रही प्रयास संस्था जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरित कर रही है ।
संस्था के संयोजक संजीव राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया की सांसद अनुराग ठाकुर के सहयोग व मार्गदर्शन मे जनकल्याण के कार्यों को बढ़ाते हुए “प्रयास संस्था द्वारा जरूरतमंद सांस की गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाएं जा रहे है, ताकि उन्हें समय पर सहायता मिल सके और उनका स्वास्थ्य जल्द अच्छा हो ।”
संस्था के अवाहदेवी कार्यालय द्वारा आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को जिला हमीरपुर की विधानसभा क्षेत्र भोरंज की ग्राम पंचायत बजडौह, गांव बजडौह के कमलजीत को, उनके पिताजी के लिए, जो की साँस की बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया गया I
संस्था के संयोजक संजीव राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया की अगर किसी मरीज को इन उपकरणों की जरूरत हो तो डॉक्टर की पर्ची दिखा कर व अन्य जरूरी कागज दिखा कर प्रयास संस्था के अवाहदेवी स्थित कार्यालय मे संपर्क करके प्राप्त कर सकते है । संस्था समय समय पर नि:शुल्क व्हील चेयर भी विभिन्न मरीजों के लिए वितरित कर रही है ।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






