सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता

धर्मपुर एक्सप्रेस। सोलन 

सोलन के साथ लगते गांव तोप की बेड में उस समय हड़कंप मच गया जब ओम प्रकाश की पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि पशुशाला से धुआं उठता देख आसपास के पड़ोसियों ने तुरंत ओम प्रकाश को इसकी सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, आग तेजी से फैल चुकी थी। गनीमत यह रही कि उस समय पशुशाला के अंदर कोई पशु बंधे हुए नहीं थे, बल्कि सभी पशु बाहर बंधे हुए थे। यदि पशु अंदर होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

जानकारी के अनुसार पशुशाला में काफी मात्रा में खास (सूखा चारा/घास) रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित कमकल (अग्निशमन) केंद्र को दी। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh