धर्मपुर एक्सप्रेस। कांगड़ा
भारतीय जनता युवा मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अरविंद चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 पूरी तरह युवाओं को केंद्र में रखकर बनाया गया बजट है, जो शिक्षा, कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए भारत की मजबूत नींव रखता है।
अरविंद चौधरी जी यह बात “युवाओं के साथ बजट संवाद 2026–27” कार्यक्रम के दौरान कही। जिसका आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा, हिमाचल प्रदेश द्वारा ज्ञान ज्योति इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैचलर एजुकेशन, राजोल (मंडल लडदवाड़ा) में सफलतापूर्वक किया गया।
उन्होंने कहा कि यह बजट केवल एक आर्थिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि भारत के भविष्य—युवाओं—को सशक्त बनाने का संकल्प पत्र है। बजट 2026–27 युवाओं को केवल रोजगार ढूंढने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में एक ठोस और दूरगामी कदम है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केंद्र सरकार के बजट 2026–27 की मंशा, प्रमुख प्रावधानों एवं इसके दूरगामी लाभों से अवगत कराना तथा युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता श्री साहिल शर्मा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों एवं संस्थान से जुड़े प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने बजट 2026–27 को दूरदर्शी, विकासोन्मुख और आत्मनिर्भर भारत को सशक्त करने वाला बजट बताया।
युवाओं के लिए बजट 2026–27 के प्रमुख प्रावधान
कार्यक्रम के दौरान बजट में युवाओं के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से—
शिक्षा एवं उच्च प्रशिक्षण को बढ़ावा
कौशल विकास योजनाओं का विस्तार
स्टार्टअप, नवाचार एवं स्वरोजगार के नए अवसर
डिजिटल सशक्तिकरण एवं तकनीकी दक्षता
रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता
शामिल हैं।
प्रदेश प्रवक्ता साहिल शर्मा ने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार की हर नीति का केंद्र बिंदु युवा रहा है, और बजट 2026–27 उसी सोच को और अधिक मजबूत करता है, जिससे युवा आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने बजट से जुड़े अपने प्रश्न, सुझाव एवं विचार भी रखे, जिनका वक्ताओं द्वारा समाधान किया गया। युवाओं की सक्रिय सहभागिता से यह स्पष्ट हुआ कि आज का युवा जागरूक, सकारात्मक और विकास की राजनीति में विश्वास रखने वाला है।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भविष्य में भी ऐसे संवादात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को युवाओं तक पहुँचाने का कार्य निरंतर करता रहेगा।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






