धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हमीरपुर जिला में यूजीसी बिल के विरोध में राजपूत महासभा और स्वर्ण समाज सड़कों पर उतर आया है। स्वर्ण समाज ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
स्वर्ण समाज ने डीसी हमीरपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर बिल वापस लेने की मांग की।
राजपूत महासभा का कहना है कि केंद्र सरकार जाति के आधार पर समाज को बांटने का काम कर रही है । यूजीसी बिल आने से उनके समाज का नुक़सान होगा । राजपूत महासभा के उपाध्यक्ष डी एस डटवालिया ने कहा कि केंद्र सरकार समाज को जातियों में बांट रही है यूजीसी बिल का हम कड़ा विरोध करते हैं अगर सरकार ने यूजीसी के काले बिल वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूजीसी के काले कानून में एससी एसटी ओबीसी के छात्रों को सुरक्षा दी गई है तो वहीं सामान्य वर्ग के छात्रों को अपराधी की संज्ञा दी गई है जिसका सामान्य वर्ग पुरजोर विरोध करता है। केंद्र सरकार तुरंत प्रभाव से इस काले बल को वापस ले।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






